Indian Railway : बनारस स्टेशन से अब तीन और ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने तीन ट्रेनों का स्टेशन बदल दिया है। अब कामायनी, लखनऊ एक्सप्रेस और प्रतापगढ़ पैसेंजर ट्रेनें वाराणसी जंक्शन के बजाय बनारस स्टेशन से चलेंगी। स्टेशन बदलने से ट्रेनों के पहुंचने व चलने के समय भी बदलाव हुआ है। वाराणसी में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनारस स्टेशन पर लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी के तहत तीन और ट्रेनों को बनारस स्टेशन स्थानांतरित किया गया है।