- जनवादी सोशलिस्ट पार्टी का गुरुवार को लखनऊ में रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर जनक्रांति महारैली आयोजित की गई। जिसमें अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। इस सम्मेलन अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसें।
लखनऊ. जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की जनक्रांति महारैली में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहाकि, आने वाले समय में भाजपा का सफाया तो निश्चित है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी पिछड़ी जातियां एकजुट हो जाएं। साथ इस अवसर पर भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ नारे के साथ हुंकार भरी।
जनक्रांति महारैली में अखिलेश यादव :-Uttar Pradesh Assembly elections 2022 जनवादी सोशलिस्ट पार्टी ने गुरुवार को लखनऊ में रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर जनक्रांति महारैली आयोजित की। जिसमें अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, बाबा मुख्यमंत्री कोई खुशहाली नहीं ला सकते, वह तो अभी अपने किए हुए शिलान्यास का उद्घाटन नहीं कर पाए हैं।
भाजपा ने तो चौहान समाज को धोखा दिया :- उन्होंने कहा कि जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। इसे देखकर तो लगता है कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया निश्चित है। भाजपा से हर वर्ग तथा समाज के लोग दुखी हैं। प्रदेश में इससे पहले भी कई सरकार थीं, लेकिन जनता को इतनी परेशानी किसी सरकार ने नहीं दी है। भाजपा ने जनता को बहुत परेशान किया है। भाजपा ने तो चौहान समाज को धोखा दिया है।
कई जिलों में प्रभाव :- जनवादी जनक्रांति महारैली का आयोजन जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के मुखिया डॉ. संजय सिंह चौहान ने किया। पार्टी चौहान (लोनिया) समाज का नेतृत्व करती है। पूर्वांचल के कई जिलों में इस समाज का प्रभाव है।