लखनऊ

अरे बाबा का राज है …ऐसे कोई कैसे छीन लेगा? सीएम के सामने किसान ने सुनाया 2017 और 2019 का रोचक किस्सा

Jewar Airport Farmers Flight : जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने पर किसानों ने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान एक किसान ने 2017 और 2019 का रोचक किस्सा सुनाते हुए कहा- 'अरे बाबा का राज है... ऐसे कोई कैसे छीन लेगा?'

2 min read
Jun 15, 2026
Jewar Airport First Flight
Jewar Airport First Flight : जेवर एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसान ने सुनाया रोचक किस्सा, PC- IANS

नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित कमर्शियल उड़ानें शुरू हो गई हैं। सोमवार को लखनऊ से इंडिगो की पहली फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट पर उतरी। फ्लाइट का स्वागत वॉटर कैनन से भव्य सलामी देकर किया गया। इस फ्लाइट में 161 यात्री सवार थे और लैंडिंग के बाद यह बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

दूसरी फ्लाइट से एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले 170 किसान, जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं, नोएडा से लखनऊ पहुंचे। इन किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और एयरपोर्ट के शुरू होने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

किसान ने सुनाया किस्सा

इसी दौरान एक किसान ने सीएम से बात करते हुए कहा कि मैं आपको एक किस्सा सुनाता हूं। बात सिर्फ 2 मिनट की है। सीएम ने मंच से इस बात पर हामी भरी। किसान ने कहा कि मेरे गांव का नाम दयातपुर है। मैं आपको 2017 से पहले और 2019 का एक किस्सा सुनाता हूं। मेरे गांव में एक विधवा महिला रहती थी। वह काफी बुजुर्ग थी और उनकी पेंशन आती थी। एक दिन वह बैंक से अपनी पेंशन निकालकर गांव वापस आ रही थी। उनके पास 7 हजार रुपए थे। वह गांव पहुंचने ही वाली थी कि बदमाश उनसे 07 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए।

किसान ने आगे कहा कि अब मैं आपको 2019 का एक किस्सा बताता हूं। मेरे गांव में जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण हो रहा था और रुपयों का आवंटन हो रहा था। मेरे ही गांव के एक किसान फतेह मोहम्मद ने बैंक से पैसे निकाले और अपनी पगड़ी(तौलिए) में 20 से 25 लाख रुपए की रकम रख ली। उस गठरी में एक लाख से लेकर 50 हजार तक की गड्डियां थीं। गठरी को देख कर मैंने पूछा अरे इसे कैसे लेकर जाएंगे…मेरे यह कहते कहते ही उन्होंने गठरी उठाई और अपने सिर पर रख ली, मैने कहा कि अरे ऐसे कैसे लेकर जा रहे हो, कोई छीन लेगा। तो वह बोले- यो बाबा का राज से…कुछ न होतो।

3300 एकड़ जमीन पर बना है जेवर एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च 2026 को उद्घाटन किए गए इस एयरपोर्ट का पहला फेज पूरा हो चुका है। करीब 3300 एकड़ जमीन पर विकसित इस प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को हुआ था, यानी मात्र पांच साल में यह तैयार हो गया।

चार फेज में पूरा होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। पूर्ण रूप से तैयार होने पर यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री यात्रा कर सकेंगे। जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट साबित हो रहा है।

Updated on:
16 Jun 2026 01:35 pm
Published on:
15 Jun 2026 02:25 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो