लखनऊ

UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav : महिलाओं ने लिखी नई इबारत, दिग्गजों को पछाड़ा, निर्विरोध निर्वाचन तय

UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021- यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की 7 महिला प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। यह सभी युवा जोश से लबरेज हैं और अपने क्षेत्र में विकास की बयार बहाने की बात कर रही हैं
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2021, 6:24 PM IST
Jila Panchayat Chunav BJP Women candidate victory before elections

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021- यूपी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में परिणाम से पहले ही आधी आबादी ने जीत की पटकथा लिख दी है। बीजेपी की 7 महिला प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। यह सभी युवा जोश से लबरेज हैं और अपने क्षेत्र में विकास की बयार बहाने की बात कर रही हैं। सबसे ज्यादा सुर्खियों में बलरामपुर जिले की 21 वर्षीय किसान की बेटी आरती तिवारी हैं जो स्नातक की छात्रा हैं और सबसे कम उम्र में जिला पंचायत सदस्यी जीतकर खिताब अपने नाम किया है। दूसरी ओर से अनुभवी साधना सिंह हैं जो दूसरी बार गोरखपुर से निर्विरोध चुनी गई हैं। तीन जुलाई के मतदान के बाद कई और महिलाएं सत्ता में आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।

बुलंदशहर में 21 वर्षों से बीजेपी की झंडाबरदार डॉ. अंतुल तेवतिया का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। उन्होंने कहा कि मेरे खून का एक-एक कतरा बुलंदशहर की जनता को समर्पित है और जब तक जिंदा हूं जनता की सेवा करूंगी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जीत पक्की कर चुकीं पूनम मौर्या 'सबका साथ, सबका विकास' की बात करती हैं। आगरा में पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर नहीं सियासी पारी शुरू करने को तैयार हैं। मुरादाबाद में बीजेपी कैंडिडेट डॉ. शेफाली सिंह ने सपा के गढ़ में कमल खिलाने का काम किया है। वर्तमान में जिले की 6 में 4 सीटों पर सपा का कब्जा है। सांसद भी सपा के हैं, लेकिन अब जिला पंचायत की कुर्सी पर डॉ. शेफाली बैठेंगी। गाजियाबाद में ममता त्यागी ने विपक्षी दलों के जीत के दावे की हवा निकाल दी। यहां से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।

यह भी पढ़ें : कोई स्टूडेंट तो कोई 21 साल से राजनीति में सक्रिय, जानें- इन महिलाओं की जीत के मायने
इनका निर्विरोध निर्वाचन तय
बुलंदशहर : डॉ. अंतुल तेवतिया
मुरादाबाद : डॉ. शेफाली सिंह
बलरामपुर : आरती तिवारी
गाजियाबाद : ममता त्यागी
गोरखपुर : साधना सिंह
वाराणसी : पूनम मौर्या
आगरा : मंजू भदौरिया

Updated on:
27 Jun 2021, 6:24 PM IST
Published on: