समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा नेता केवल झूठ पर झूठ बोलते हैं, जिसका परिणाम इटावा में दिखाई दिया है। यहां उनको केवल एक सीट ही मिल सकी है। हैरत की बात यह है कि जीत के दावे करने वाली बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार नामांकन पत्र तक नहीं खरीद सका, जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया था कि इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उनकी पार्टी का प्रतिनिधि काबिज होगा।