लखनऊ

पूजा पाल पर भड़कीं जूही सिंह, बोलीं- सपा पर झूठे आरोप, अखिलेश यादव ने हमेशा दिया साथ

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से निष्‍कासित पूजा पाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी की नेता जूही सिंह ने पूजा यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

less than 1 minute read
Aug 25, 2025
समाजवादी पार्टी की नेता जूही सिंह ने पूजा यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।PC: IANS

पूजा पाल द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर दिए गए बयान को लेकर जूही सिंह ने कहा कि उनको शर्म आनी चाहिए। एक विधायक तथ्‍यहीन और आधार विहीन आरोप समाजवादी पार्टी पर लगा रही हैं, जिन्‍होंने उनकी सुरक्षा की। सपा प्रमुख उनके साथ तब खड़े हुए जब कोई साथ देने वाला नहीं था। पूजा पाल के आरोप निराधार हैं, इसके लिए उन्‍हें माफी मांगनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें

बेटे की आंखों के सामने हुआ कत्ल; पहले पीटा… फिर आग लगा दी, बहन बोली- 36 लाख न देने पर दी गई मौत

जूही सिंह ने भाजपा पर हमला बोला

जूही सिंह ने भाजपा पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दलित और पीड़ित महिलाओं पर कभी भी अत्‍याचार हो सकता है।

'महिला को जिंदा जला देने की घटना शर्मनाक'

वहीं, ग्रेटर नोएडा के कासना में दहेज के लिए एक महिला को जिंदा जला देने की घटना को जूही सिंह ने शर्मनाक बताया। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास सख्त कानून हैं, लेकिन सरकार उन्हें लागू नहीं करती। एक महिला को जलाकर उसकी हत्‍या कर दी गई। महिलाओं को हमें शिक्षित और सुरक्षित बनाने की जरूरत है। निरंतर उसकी प्रताड़ना होती रही। इस सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क है, महिलाओं के प्रति निरंतर संगीन अपराध बढ़ रहे हैं। यह सरकार संवेदनहीन हो चुकी है।

दहेज के लिए जलाई गई निक्की

बता दें कि ग्रेटर नोएडा का मामला तब सामने आया था, जब पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में लाई गई है, जिसे बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई, लेकिन तब तक निक्की की मौत हो चुकी थी। मामले में पहले जहां आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया गया था, अब कासना पुलिस ने उसकी मां और निक्की की सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
25 Aug 2025 12:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर