लखनऊ

Kalyan Singh : वीआईपी कल्चर के खिलाफ थे कल्याण सिंह, राजस्थान में महामहिम को माननीय करवाया, गार्ड ऑफ ऑनर भी किया बंद

Kalyan Singh ने राजस्थान में राज्यपाल के आगे लगने वाला 'महामहिम' शब्द हटवा दिया था और इसकी जगह 'माननीय' शब्द करवा दिया था
less than 1 minute read
Aug 22, 2021
kalyan_singh1_1.jpg

लखनऊ. Kalyan Singh- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का शनिवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। वीआईपी कल्चर के खिलाफ लिये गये फैसलों के कारण उन्हें याद किया जाएगा। जब वह राजस्थान के राज्यपाल थे, उन्होंने राज्यपाल के आगे लगने वाला 'महामहिम' शब्द हटवा दिया था और इसकी जगह 'माननीय' शब्द करवा दिया था। राज्यपाल को दिया जाने वाला गार्ड ऑफ ऑनर भी उन्होंने बंद करवा दिया। विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह हर वर्ष करवाने की शुरुआत भी उन्होंने की। परीक्षा से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के पूनर्मूल्यांकन के काम समयबद्ध करवाने की पहल करवाई थी। कल्याण सिंह ने 4 सितम्बर, 2014 को राज्यपाल के पद की शपथ ली थी और वे 8 सितम्बर, 2019 तक राज्यपाल रहे।

16 साल बाद मिले थे कार्यकाल पूरा करने वाले राज्यपाल
कल्याण सिंह राजस्थान के उन चुनिंदा राज्यपालों में शामिल हैं, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। राजस्थान के राज्यपाल के रूप में अपना पूरा कार्यकाल निकालने वाले कल्याण सिंह सातवें राज्यपाल रहे हैं। उनसे पहले छह ही राज्यपाल ऐसे थे, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। कल्याण सिंह के कार्यकाल की शुरुआत होने से पहले बलिराम भगत ऐसे राज्यपाल थे, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। बलिराम भगत 1993 से लेकर 1998 तक राज्यपाल रहे थे।

Published on:
22 Aug 2021 02:11 pm
Also Read
View All
2027 विधान सभा चुनाव से पहले यूपी में बना युवाओं का मोर्चा, क्यों बढ़ सकती है योगी आदित्य नाथ की मुश्किल?

जन्माष्टमी से पहले योगी सरकार का भक्तों को तोहफा, 3 दिन में करिए ब्रज के प्रमुख धामों के दर्शन, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल

UP News: छात्रों और युवाओं की आवाज बनेगा जस्टिस मोर्चा, 12 अगस्त से जनसंपर्क, 20 अगस्त से निकलेगी साइकिल यात्रा

‘साजिद रशीदी को मौलाना नहीं कहा जा सकता’, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साधा निशाना

Gold Prices: रोली-चावल सहित सिल्वर राखियों ने बढ़ाई सर्राफा बाजार की रौनक, रक्षाबंधन पर उमड़ी खरीदारों की भीड़