लखनऊ

कल्याण सिंह का दावा, जस्टिस गोगोई के रिटायरमेंट से पहले राम मंदिर पर आएगा फैसला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर में सक्रिय आंदोलन निभाने वाले कल्याण सिंह ने बड़ा बयान दिया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2019, 7:40 PM IST
Kalyan Singh
कल्याण सिंह का दावा, जस्टिस गोगोई के रिटायरमेंट से पहले राम मंदिर पर आएगा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर में सक्रिय आंदोलन निभाने वाले कल्याण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अब अयोध्या मामले में निर्णय पर ज्यादा वक्त नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई रिटायरमेंट से पहले अयोध्या विवाद पर फैसला देकर जाएंगे। गौरतलब है कि चीफ जस्टिस गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। कल्याण सिंह रविवार को अपने गृह जनपद अलीगढ़ में पहुंचे थे, यहां उन्होंने राम मंदिर को लेकर यह बात कही।

देश-प्रदेश वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब निर्णय में ज़्यादा समय नहीं लगेगा। जस्टिस गोगोई रिटायरमेंट से पहले राम मंदिर मामले पर निर्णय देकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह क्या निर्णय देंगे यह तो फैसले के बाद ही पता चलेगा। भाजपा नेता ने कहा कि सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उससे पहले कुछ भी कहना उचित नहीं है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

Published on: