लखनऊ

ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की मुलाकात पर तंज; सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या को लेकर क्या बोले मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Kapil Dev Agarwal On Akhilesh Yadav: ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की मुलाकात पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जमकर निशाना साधा। जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा?
2 min read
May 08, 2026
kapil dev agarwal targeted mamata banerjee akhilesh yadav what say about murder of suvendu adhikari pa
ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की मुलाकात पर कपिल देव अग्रवाल का तंज। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Kapil Dev Agarwal On Akhilesh Yadav: पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग किए जाने और वहां तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Agarwal) ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव वहां जाकर यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि दीदी आप बहुत अच्छी हैं, आप चुनाव नहीं हारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाने और जनादेश का अपमान करने जैसा है।

'बंगाल में राजनीतिक वातावरण पूरी तरह बदल चुका'

कपिल देव अग्रवाल ने कहा, '' पश्चिम बंगाल में राजनीतिक वातावरण पूरी तरह बदल चुका है और शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) कोलकाता पहुंच रहे हैं। BJP विधायक दल की बैठक होगी और नई सरकार के गठन की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या को लेकर क्या बोले?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह समझना चाहिए कि जनता का फैसला स्वीकार करना लोकतंत्र की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी पहले सत्ता में आई थीं, तब भी संवैधानिक प्रक्रिया का पालन हुआ था, इसलिए अब भी जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनेगी, विधायक दल का नेता चुना जाएगा और राज्य को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा। साथ ही उन्होंने BJP के नव निर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना

यूपी सरकार के मंत्रीने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी लगातार समाज को भड़काने और मुस्लिम समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। 'वंदे मातरम्' केवल किसी देवी की स्तुति नहीं, बल्कि भारत माता का सम्मान है।

'यूपी मॉडल की चर्चा पूरे देश में'

उन्होंने कहा कि देश के कई मुस्लिम कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने भी 'वंदे मातरम्' का सम्मान किया है। उन्होंने अब्दुल हमीद, अफशां गुरलाखान और रसखान जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत माता हम सभी की है और यही धरती हमें जीवन देती है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में अपराध पर नियंत्रण हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती हुई है और आज यूपी मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है।