लखनऊ

करुणेश राय बने उत्तर प्रदेश जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- किसानों की समस्याओं की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे

Arunesh Rai Appointed UP Kisan Morcha President: देवरिया के करुणेश राय को भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया है।
2 min read
Sep 19, 2026
Karunesh Rai, Kisan Morcha, UP News in Hindi, Bharatiya Rashtriya Loktantrik Janta Party
देवरिया के करुणेश राय बने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष (PC: Facebook/ramashish.rai.5)

Karunesh Rai Kisan Morcha State President Appointment:उत्तर प्रदेश की राजनीति और संगठनात्मक ढांचे में देवरिया जिले के एक युवा चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के सखनी गांव निवासी करुणेश राय को उत्तर प्रदेश जनता किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने उनके मनोनयन की आधिकारिक घोषणा की है जिसके बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Karunesh Rai

लंबे समय से किसानों के मुद्दों पर रहे हैं सक्रिय

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करुणेश राय लंबे समय से कृषि और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पूरी तरह सक्रिय रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ का लाभ संगठन को मिलेगा। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद करुणेश राय ने कहा कि उन्हें एक साफ और ईमानदार राजनीतिक मंच मिला है। वह इस मंच के जरिए प्रदेश के अन्नदाताओं की समस्याओं और उनके वैध अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका कहना है कि किसान मोर्चा के जरिए किसानों की समस्याओं को सामने लाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का प्रयास किया जाएगा।

संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प

करुणेश राय की नियुक्ति को पार्टी के संगठन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों को बढ़ाएगा। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम किया जाएगा। उनका कहना है कि किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उनके मनोनयन के बाद स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Updated on:
19 Sept 2026 01:04 pm
Published on:
19 Sept 2026 12:06 pm