लखनऊ

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान- कैसे बने मंदिर, मामला सर्वोच्च न्यायालय में है

अगर राम मंदिर पर कोई विकल्प नहीं बचता

less than 1 minute read
Nov 03, 2018
up news
राहुल गांधी झूठ बोलने की आॅटोमैटिक मशीन : केशव मौर्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया है। सूबे के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के पास विचाराधीन है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार से अध्यादेश लाने की मांग कर रहे हैं। संत भी राम मंदिर बनवाने पर उतारू हैं।

संघ के भैयाजी जोशी का कहना है-
संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा था कि अगर राम मंदिर पर कोई विकल्प नहीं बचता है तो सरकार को अध्यादेश पर विचार करना चाहिए। सरकार अगर अध्यादेश लाती है तब ही हमें तसल्ली होगी।

संघ के विपरीत मौर्य के बोल
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के पास है, हम इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं लेकिन हमें अयोध्या में रामलला का स्टैचू खड़ा करने से कोई नहीं रोक रहा है। यदि कोई ऐसा करने से रोकता है तो हम देख लेंगे। अयोध्या का विकास करने से हमें कोई नहीं रोक सकता है। हम विकास का नया इतिहास लिख रहे हैं।

पूर्व न्यायमूर्ति ने कहा सरकार बना सकती है कानून
सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस चेलमेश्वर ने शुक्रवार को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सकती है। विधायी प्रक्रिया द्वारा अदालती फैसलों में अवरोध पैदा करने के उदाहरण पहले भी रहे हैं।

Published on:
03 Nov 2018 03:38 pm