3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दान में धांधली करने वाले ही करवाते हैं पेपर लीक’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा हमला

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर अपने आप लीक नहीं होते, करवाए जाते हैं। उन्होंने छात्रों को पारदर्शी परीक्षा और नियमित नौकरियों का भरोसा दिलाया।
2 min read
Google source verification
SP chief Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव फोटो-ANI

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पेपर अपने आप लीक नहीं होते, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से करवाए जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दान और चंदे में फ्रॉड कर सकते हैं, वही लोग पैसों के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पेपर भी लीक करवाते हैं।

छात्रों को भरोसा: पारदर्शी परीक्षा और फिक्स्ड कैलेंडर

युवाओं और छात्रों के मुद्दों को उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज प्रदेश के अभ्यर्थियों की आवाज और चिंताएं सरकार तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों के बाद भर्ती परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता, सटीक अंकन प्रणाली (मार्किंग सिस्टम), निश्चित परीक्षा कैलेंडर और नियमित सरकारी नौकरियों के अवसर पैदा करने पर काम करेगी। इसके साथ ही सपा प्रमुख ने जल्द ही सड़कों पर उतरकर व्यापक चुनावी अभियान शुरू करने और टिकट बंटवारे पर पार्टी सहयोगियों से राय लेने की बात भी कही।

एक्सप्रेसवे के निर्माण पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ करते हुए कहा कि डिजाइन और तकनीकी उत्कृष्टता के मामले में यह देश का सबसे बेहतरीन एक्सप्रेसवे है, जिसका मॉडल एनएचएआई (NHAI) ने भी स्वीकार किया था। इसके विपरीत, उन्होंने मौजूदा सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्ढे छिपाने के लिए चीन से कालीन मंगवाकर बिछाए गए और हल्की बारिश में ही गंगा एक्सप्रेसवे का बुरा हाल हो गया।

'गंगा एक्सप्रेसवे पर मिली मछली पकड़ने की नौबत'

गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि यदि कभी मां गंगा किसी को बुलाएं, तो भूलकर भी गंगा एक्सप्रेसवे से यात्रा न करें। हाल ही में हुई हल्की सी बारिश के बाद एक्सप्रेसवे का ऐसा हाल हो गया कि वहां लोगों को गाड़ियों की जगह मछलियां पकड़ने का अवसर मिल गया। उन्होंने सरकार पर विकास के नाम पर केवल खोखले दावों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।