लखनऊ

खुशबू तिवारी KT की आवाज की चला जादू, जबर्दस्त हैं ‘हम आलिया मरद कालिया’ का वीडियो सांग

इस भोजपुरी गाने में श्वेता महारा सहेलियों को अपनी दुविधा बता रही हैं हम आलिया मरद कालिया मिला गया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2022, 9:11 AM IST
bhojpuri_song_hum_aaliya_marad_kaliya.jpg

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मदमस्त आवाज की मल्लिका खुशबू तिवारी केटी का कोई भी गाना हो वह रिलीज के साथ वायरल होने की गारंटी होती है। ऐसे में अगर उस गाने के वीडियो भोजपुरी की हॉट अभिनेत्री श्वेता महारा हो तो कहना ही क्या। यह दर्शकों के लिए बोनस से कम नहीं है। ऐसे सुरों की मल्लिका खुशबू तिवारी केटी और श्रोताओं पर अपनी अदाओं का जादू चलाने वाली अदाकारा श्वेता महारा का एक और फुल टू धमाल मस्तीभरा भोजपुरी गीत "हम आलिया मरद कालिया" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर खूशबू तिवारी केटी ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वे अपनी मधुर और जादुईभरी आवाज से सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं। सोशल मीडिया में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनका कोई भी म्यूजिक वीडियो आता है तो धमाल मचा जाता है।

इस भोजपुरी गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को जहां सुरीली आवाज में खुशबू तिवारी केटी ने गाया है, वहीं खूबसूरत अदाकारा श्वेता महारा ने अपनी अदा का जादू चलाते हुए बिजलियां गिरा रही हैं।

गाने में श्वेता महारा सहेलियों को अपनी दुविधा बता रही हैं हम आलिया मरद कालिया मिला गया है। जिसको लेकर वे पूरे सांग में अपने मस्तीभरे अंदाज में परफॉर्म कर रही हैं। गाने में खुशबू की आवाज श्वेता महारा पर एक दम फिट बैठ रही है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग को सिंगर खुशबू तिवारी KT, फीचर श्वेता महारा, लिरिक्स यादव राज, म्यूजिक अभिराम पांडेय, निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिटर मीत जी, डीआई रोहित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Published on: