8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी फ़िल्म रोटी का ट्रेलर रिलीज, कुणाल तिवारी और काजल यादव ने दिखाया एक्टिंग का जलवा

फिल्म के हीरो कुणाल तिवारी ने कहा कि हमने मनोरंजन का ध्यान रखते हुए ‘रोटी’ को एक क्लास सिनेमा के रूप में तैयार किया है। उम्मीद है दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी और इस साल भोजपुरी में नेशनल अवार्ड भी जीतेगी। हम इसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। आप सब भी इसके लिए दुआ करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Feb 2022, 5:53 PM IST

roti.jpg

मधु मंजुल आर्ट्स और गीता तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म 'रोटी' का शानदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी हो चुका हैं। इस फिल्म में केन्द्रीय भूमिका में कुणाल तिवारी और काजल यादव एक निर्धन दंपत्ति हैं, जोकि अपना और अपने बच्चों की भूख मिटाने के लिए भरपेट रोटी के लिए तरसते हैं। उनका किरदार बहुत ही मार्मिक और दिल को झकझोर देना वाला है।

फिल्म का ट्रेलर दिल को छू लेने वाला है। फ़िल्म के निर्माता धीरेंद्र कुमार झा और गीता तिवारी हैं। वही इसके निर्देशन की कमान खुद धीरेंद्र कुमार झा ने संभाली है। फिल्म में गीत-संगीत मुन्ना दुबे का है। फिल्म के लेखक और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फ़िल्म के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं। फ़िल्म में कुणाल तिवारी, काजल यादव, सोनालिका प्रसाद, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, सोनिया मिश्रा, देवेंद्र पाठक, उमाकांत राय सहित कई कलाकार हैं।

गौरतलब है फिल्म रोटी का ट्रेलर बहुत ही जबरदस्त है। जिसमें अभिनेता कुणाल तिवारी और अभिनेत्री काजल यादव को पति-पत्नी के रूप में दिखाया गया है, जो रोटी के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहे हैं। गांव देहात के परिवेश बनी फिल्म रोटी की कहानी एकदम हटकर बहुत मार्मिक है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कुणाल तिवारी का परिवार बहुत गरीब है। वह अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने की बात तो दूर की है, उनके पास शाम को भूख मिटाने के लिए रोटी खाने भी दिक्कत है। ट्रेलर में कुछ ऐसे मुद्दों को दिखाया है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा।

यह भी पढ़ें : प्रदीप पांडेय चिंटू की मेमसाब नंबर 1 ने दिखाया अपना दम, पहले सप्ताह में ही मिला 73% दर्शकों का प्यार


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ट्रेलर बहुत ही शानदार है। इसमें कुणाल तिवारी और काजल यादव के साथ सोनालिका प्रसाद का किरदार बहुत ही शानदार है।ट्रेलर बहुत ही बढ़िया है। फ़िल्म के गाने और म्यूजिक भी बहुत ही जबरदस्त है।

यह भी पढ़ें : Bhojpuri Film: बड़े बैनर की एक अच्छी फिल्म टुनटुन,शूटिंग हुई खत्म

निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा ने कहा कि ‘यह भोजपुरी भाषी लोगों और फिल्म जगत के लिए गर्व की बात है। हमने अपनी इंडस्ट्री में फिल्मों का ग्राफ तो बढ़ा लिया है, लेकिन बिना नेशनल और इंटरनेशनल सम्मान के कुछ अधूरापन सा लगता है। ऐसे सम्मान आपको हमेशा अच्छी फिल्में करने के लिए प्रेरित करते हैं।