भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू बिग स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के साथ ही साथ छोटे परदे पर भी स्टारडम का जादू चला रहे हैं। जी गंगा पर प्रसारित हो रहा पहला गैर स्क्रिप्टेड रियलिटी शो "मेमसाब नंबर 1" सीजन 10 ने पहले ही सप्ताह में टीआरपी बटोरते हुए 73% दर्शकों का प्यार हासिल कर लिया है। इसके अलावा प्रतिष्ठित जज पाखी हेगड़े, रिंकू घोष, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे जैसे जजों के पैनल आता जाता रहता हैं। इस शो का प्रसारण हर सोमवार-शुक्रवार शाम 6 बजे होता है। 13 हफ्तों के इस शो में हर हफ्ते प्रतियोगियों के लिए प्रतिस्पर्धी, बौद्धिक और करुणामय पहलू सामने आते हैं। शो को पहले सीजन से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।