Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की एक नई कहानी टुनटुन का निर्माण हुआ पूरा। फिल्म की कहानी बेहद ही खास और यूनिक है, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नीलम गिरी, रीना रानी, संजय पांडे, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, भानु पांडे, साहेब लालधारी, शिवचरण, सनी शर्मा सहित अन्य कलाकार हैं।