लखनऊ

बेटियों की पढ़ाई की अब नहीं होगी चिंता, इस सरकारी योजना में बेटी को हर साल मिलेगी स्कॉलरशिप

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बेटियों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। बेटियों की शिक्षा, उनकी शादी का स्तर सुधारने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कदम उठाए जाते हैं जिसमें से एक है बालिका समृद्धि योजना (Balika Samriddhi Yojana) को शुरू करना।

2 min read
Oct 11, 2020
बेटियों की पढ़ाई की अब नहीं होगी चिंता, इस सरकारी योजना में बेटी को हर साल मिलेगी स्कॉलरशिप

लखनऊ. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बेटियों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। बेटियों की शिक्षा, उनकी शादी का स्तर सुधारने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कदम उठाए जाते हैं जिसमें से एक है बालिका समृद्धि योजना (Balika Samriddhi Yojana) को शुरू करना। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक सरकार द्वारा मदद दी जाती है। उसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बेटी के पैदा होने पर मां को प्रसव के बाद 500 रुपये दिए जाते हैं। वहीं इस योजना में स्कूलिंग के दौरान गर्ल चाइल्ड को हर साल स्कॉलरशिप भी मिलती है।

बालिका समृद्धि योजना के फायदे

ये भी पढ़ें

संपूर्ण समाधान दिवस पर पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा

केंद्र सरकार ने वर्ष 1997 में लड़कियों के कल्याण के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। यह व्यापक रूप से बालिकाओं के जन्म और शिक्षा का समर्थन करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में जानी जाती है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा बच्चे की शिक्षा के लिए वार्षिक स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है, जिसके तहत कक्षा एक से तीसरी तक प्रत्येक वर्ग के लिए 300 रुपये प्रति वर्ष, कक्षा चार में 500, कक्षा पांच में 600, कक्षा छह से सात तक 700, कक्षा आठ में 800 और कक्षा नौ से 10 तक एक हजार रुपये दिए जाते हैं।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

मुख्य रूप से यह योजना बीपीएल परिवारों के लिए बनी है। इस योजना का लाभ परिवार में केवल दो ही बेटियों को मिलता है।

इस तरह करें आवेदन

बालिका समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य समारोह से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

900 पीएसी जवानों के प्रमोशन पर गैरजिम्मेदार निर्णय लेने पर एडीजी पीयूष आनंद हटाए गए
Published on:
11 Oct 2020 08:58 am
Also Read
View All
‘सीधे 1000 रुपये बढ़ा देते, 7 रुपये कम कर किस पर किया एहसान’, कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दामों पर अखिलेश यादव का सरकार को तंज

बारिश और तूफान का तांडव! 23 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर से दहला यूपी; दो दिन मौसम ने मचाई तबाही, क्या बोले CM योगी

‘न्याय के लिए दर-दर भटकती रहीं पूजा पाल’, मंत्री ओपी राजभर बोले- अतीक अहमद ने राजू पाल की हत्या की, सपा पर यूं कसा तंज

‘जिन्होंने नक्सलियों को याद दिलाई थी नानी’, जानिए कौन हैं ADG से DG बनाए गए ‘सिंघम’ IPS आलोक सिंह?

‘जब BSP सुप्रीमो मायावती को कमरे में बंद कर फाड़ दिए गए कपड़े और हुई पिटाई’, विशेष सत्र में गूंजा गेस्ट हाउस कांड क्या था?