लखनऊ

कौन है ये मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, जो अयोध्या में करवा रहा है सामूहिक नमाज

जानें- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बारे में खास बातें...
2 min read
Jul 12, 2018
Muslim Rashtriya Manch
कौन है ये मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, जो अयोध्या में करवा रहा है सामूहिक नमाज

लखनऊ. राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के तत्वाधान में सरयू तट पर आज एक साथ 1500 मुसलमान सामूहिक नमाज अदा करेंगे और राम मंदिर निर्माण के लिये दुआ मांगेंगे। साथ ही देश में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश भी देंगे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इस कार्यक्रम से आरएसएस ने खुद को अलग कर लिया है। लेकिन यूपी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही जा रही है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सह संयोजक संत मुरारी दास उर्फ महिर ध्वज ने ही दो दिन पहले फैजाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक संत मुरारी दास ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी थी। आइए जानते हैं कौन है ये राष्ट्रीय मुस्लिम मंच जो अयोध्या में करवा रहा है सामूहिक नमाज।

कौन है मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का गठन वर्ष 2002 में हुआ था। इसके राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद अफजल, सह संयोजक संत मुरारी दास उर्फ महिर ध्वज और मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार हैं। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच को आरएसएस का सहयोगी संगठन बताया जाता रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस मंच ने नरेंद्र मोदी के लिए अभियान चलाया था। इस संगठन का दावा है कि वह मुसलमानों को संघ के करीब लाने का काम कर रहा है। 16 साल पहले संघ के तत्कालीन प्रमुख केएस सुदर्शन की मदद से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच को स्थापित किया गया था। औपचारिक रूप से आरएसएस इस संगठन को अब भी नहीं अपनाता है, लेकिन इस पर आरएसएस की नजर जरूर रहती है।

नाराज हैं मौलाना कल्वे जव्वाद
बीते दिनों जुमे की नमाज के बाद शिया धर्मगुरु मौलाना कल्वे जव्वाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से खासे नाराज नजर आये थे। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने 'मुस्लिम राष्ट्रीय मंच' नाम का कोई मोर्चा बनाया है, जिसमें कुछ बेईमान लोग शामिल हो गये हैं। यही बेईमान लोग मुसलमानों को करीब करने के बजाय भाजपा से दूर कर रहे हैं।

Updated on:
12 Jul 2018 01:47 pm
Published on:
12 Jul 2018 01:44 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब