लखनऊ

बिना किसी शुल्क के पांच मिनट में घर बैठे ही पैन कार्ड से लिंक करें आधार कार्ड, जानें क्या है तरीका

सरकार ने कोरोना काल में पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 कर दी है। ऐसे में आपके पास पर्याप्त समय है कि आप अपने दोनों जरूरी कार्ड्स को लिंक कर दें। इसके लिए आपको किसी कार्यालय जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बेठे बस पांच मिनट में यह काम पूरा हो जाएगा

2 min read
Jan 02, 2021
बिना किसी शुल्क के पांच मिनट में घर बैठे ही पैन कार्ड से लिंक करें आधार कार्ड, जानें क्या है तरीका

लखनऊ. मोदी सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन अब भी कई लोगों के पैन कार्ड उनके आधार कार्ड से लिंक नहीं है। सरकार ने कोरोना काल में पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 कर दी है। ऐसे में आपके पास पर्याप्त समय है कि आप अपने दोनों जरूरी कार्ड्स को लिंक कर दें। इसके लिए आपको किसी कार्यालय जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बेठे बस पांच मिनट में यह काम पूरा हो जाएगा। आप घर बैठे ऑनलाइन कुछ स्टेप्स में अपने पैड कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी चेक कर सकते हैं कि क्या आपका आधार पैन से लिंक है या नहीं?

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका

सबसे पहले आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के ऊपर हेडर पर क्विक लिंक्स का विकल्प मिलेगा।स्क्रॉल करने पर 'लिंक आधार' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करिए। लिंक मिलने पर आपसे कुछ जानकारी मागी जाएगी। मांगी गई जानकारी को भरने पर 'व्यू लिंक आधार स्टेटस' का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करेंगे तो पता चलेगा पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। अगर नहीं लिंक है, तो आप ऑनलाइन ही इसे जोड़ सकते हैं।

मांगी गई जानकारी फिल करें

सबसे पहले आयकर विभाग की ईफाइलिंग वेबसाइट पर क्लिक करें। वेबसाइट की पेज पर आपको क्विक लिंक्स का ऑप्शन मिलेगा। क्विक लिंक्स में 'लिंक आधार' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको मांगी गई जानकारी भरनी होगी। सब्मिट करने के बाद एक ओटीपी आएगा। जैसे ओटीपी को इंटर करेंगे, आपका आधार लिंक हो जाएगा।

Published on:
02 Jan 2021 11:27 am
Also Read
View All