लखनऊ

Lakhimpur Violence : हिंसा में मारे गये किसानों के मृतक आश्रितों को मिलेंगे 1.45 करोड़ रुपए, मृतक पत्रकार के परिजनों को भी आर्थिक मदद

Lakhimpur Violence : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने मारे गए पत्रकार के परिवार को भी 50-50 लाख रुपए देने की बात कही है। इससे पहले योगी सरकार किसानों के परिजनों को 45-45 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर चुकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2021, 3:39 PM IST
Lakhimpur Kheri Violence 1.45 cr to family members of deceased farmers

लखीमपुर खीरी. Lakhimpur Violence- लखीमपुर में हिंसा मामले में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पत्रकार और तीन बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल हैं। मृतक आश्रित किसानों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए दिये जाएंगे। योगी सरकार ने मृतक किसानों के परिजनों को 45-45 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। वहीं, छत्तीसगढ़ और पंजाब की सरकारों ने लखीमपुर हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने मारे गए पत्रकार के परिवार को भी 50-50 लाख रुपए देने की बात कही है। इससे पहले योगी सरकार किसानों के परिजनों को 45-45 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर चुकी है।

लखीमपुर हिंसा में इनकी हुई मौत
1- रमन कश्यप (स्थानीय पत्रकार)
2- दलजीत सिंह (32) पुत्र हरजीत सिंह- नानपारा कोतवाली बंजारन टांडा बहराइच (किसान)
3- गुरविंदर सिंह (20) पुत्र सत्यवीर सिंह- मटेरा थाना क्षेत्र, नबी नगर मोहरनिया बहराइच (किसान)
4- लवप्रीत सिंह (20) पुत्र सतनाम सिंह- चौखडा फार्म मझगईं लखीमपुर (किसान)
5- नक्षत्र सिंह धौरहरा लखीमपुर (किसान)
6- शुभम मिश्र पुत्र विजय कुमार मिश्र, शिवपुरी (बीजेपी नेता)
7- हरिओम मिश्र पुत्र परसेहरा, फरधान (अजय मिश्रा का ड्राइवर)
8- श्यामसुंदर पुत्र बालक राम सिंघहा, कलां सिंगाही (बीजेपी कार्यकर्ता)

Updated on:
6 Oct 2021, 3:39 PM IST
Published on: