लखनऊ

Lakhimpur Khiri Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, अमित शाह ने अजय मिश्र टेनी को किया तलब

Lakhimpur Khiri news. लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Violence) मामले गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लखीमपुर सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) को तलब किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2021, 7:55 PM IST
amit shah
amit shah

लखीमपुर. Lakhimpur Khiri news. लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Violence) में हुई हिंसा का मामला अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी पहुंच गया है। दो वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें गृह मंत्रालय व पुलिस को मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर कराने व उन्हें सजा के आदेश देने की मांग की गई है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लखीमपुर सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) को तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक अजय मिश्र टेनी गृह मंत्री से दिल्ली में मिल उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे। उधर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है।

अजय मिश्र का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक जनसभा को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी किसानों को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं।

किसानों पर गाड़ी चढ़ाते वीडियो भी वायरल-

इसी के साथ उनके पुत्र पर घटना के दिन किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। घटना का एक वीडियो भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि एक वाहन सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदते हुए आगे बढ़ता जा रहा है। इस वीडियो के शेयर करते हुए तमाम दल भाजपा सरकार को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री के पुत्र की गिरफ्तारी व केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
5 Oct 2021, 7:55 PM IST
Published on: