लखनऊ

IAS अफसर के सरकारी आवास से लाखों के जेवरात चोरी, वारदात से सनसनी

High profile theft:एक आईएएस अधिकारी के सरकारी आवास से लाखों की चोरी का मामला सामने आने से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Dec 2024, 9:22 AM IST
Goods worth lakhs have been stolen from the official residence of IAS BVRC Purushottam
आईएएस अफसर के सरकारी आवास से लाखों के जेवरात चोरी हुए हैं
 

High profile theft:आईएएस अफसर के सरकारी आवास से चोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। ये घटना उत्तराखंड के देहरादून में घटी है। आईएएस अफसर बीवीआरसी पुरुषोत्तम के सरकारी आवास में चोरी होने की जानकारी सामने आ रही है। बीवीआरसी पुरुषोत्त उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह नींबूवाला स्थित ऑफिसर कॉलोनी में रहते हैं। उनके यहां काम करने वाले राजकुमार ने कैंट कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि बीते आठ दिसंबर को घर में काम करने वाले श्रृति मिश्रा और उनकी पत्नी सीमा ने एक संदूक में रखे सोने के कंगन, चांदी की पायल, चांदी के झुमके, दस साड़ी चोरी कर ली। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है।

दो लोगों ने चोरी में किया सहयोग

आईएएस अफसर के घर चोरी का मामला खूब चर्चाओं में है। तहरीर में कहा गया है कि आईएएस के सरकारी आवास से चोरी में दंपति के परिचित खजान और चांदनी ने सहयोग किया।, इंस्पेक्टर कैंट केसी भट्ट के मुताबिकि चोरी की धाराओं में केस दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
20 Dec 2024, 9:22 AM IST
Published on: