25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा ने महिला सिपाही से किया रेप:पति ने दिया तलाक, मुकदमा दर्ज

Rape of female constable:एक दरोगा ने अपने ही विभाग की महिला सिपाही से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। रेप की घटना की जानकारी मिलने पर पति ने महिला सिपाही को तलाक दे दिया। अब पीड़िता ने आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 20 Dec 2024, 8:20 AM IST

Police sub inspector raped female constable

दरोगा पर महिला सिपाही से रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है

Rape of female constable:पुलिस के एक दरोगा ने महिला सिपाही को हवस का शिकार बना डाला। ये सनसनीखेज घटना उत्तराखंड के नैनीताल में घटी है। यहां एक महिला सिपाही ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में वह शहर के एक न्यायिक कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात थी। उसी दरमियान वहां तैनात दरोगा नरेश पंत ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली। आरोप है कि एसआई नरेश पंत ने शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल की अस्मत लूट ली। रेप की जानकारी मिलने पर पति ने महिला सिपाही को तलाक दे दिया। इससे उसका परिवार बिखर गया है। इस पर अब पीड़िता ने पुलिस में दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोतवाल उमेश मलिक के मुताबिक महिला कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी दरोगा नरेश पंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

रेप के बाद शादी से मुकरा दरोगा

महिला सिपाही का आरोप है कि रेप के बाद आरोपी ने उसे झांसा दिया था कि वह अब उससे शादी कर लेगा। वहीं, दूसरी ओर महिला सिपाही से रेप की जानकारी मिलने पर पति ने उससे तलाक ले लिया। इस पर रेप पीड़िता ने दरोगा से जल्द शादी करने को कहा। आरोप है कि दरोगा उससे शादी से से इनकार करने लगा। इससे दुखी होकर रेप पीड़िता ने दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें-क्रिकेट एसोसिएशन में 25 करोड़ का घोटाला!शिकायतकर्ता को ही कर दिया सस्पेंड