लखनऊ

नेता विरोधी दल ने बहराइच में हुई बच्चों की मौत पर जांच रिपोर्ट सौंपी

प्रशासन पर सच्चाई छिपाने का लगाया आरोप

2 min read
Sep 25, 2018
Akhilesh Yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को बहराईच में दर्जनों बच्चों की मौतों के बारे में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। श्री चैधरी ने बहराईच के कई गांवों का भ्रमण किया, जिला अस्पताल भी गए और बच्चों की बीमारी के मृत्यु के कारणों की जानकारी ली।

35 दिनों में भाजपा सरकार की घोर उदासीनता
नेता विरोधी दल ने जांच रिपोर्ट में बताया कि गत 30-35 दिनों में भाजपा सरकार की घोर उदासीनता के कारण जनपद बहराईच में 82 (बहराईच के 60 बच्चे एवं 22 बच्चे गैर जनपद के) बच्चों की मौत हो गई है। ये मौतें इन्सेफेलाइटिस बीमारी फैलने के कारण हुई है लेकिन सरकार व अस्पताल प्रशासन इसको छुपा रहा है।

ये भी पढ़ें

चिकित्साकर्मी था दोस्त, उससे लिया ‘मौत’ का इंजेक्शन

दवाएं समय पर न देने का आरोप
उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में बच्चों के वार्ड में पता चला कि बच्चों के लिए जरूरी दवाओं की व्यवस्था जानकारी होने के बाद भी सीएमओ, बहराईच द्वारा तत्काल नहीं की गई। समाजवादी सरकार द्वारा दी गई स्वास्थ्य सेवाओं को भी पूरा उपयोग नहीं हो रहा है। रामगोविन्द चौधरी ने मृत बच्चों के परिवारीजनों के बीच जाकर उनको सांत्वना दी। लोगों को जब मालूम हुआ कि जांच दल श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आया है तो पूर्व मुख्यमंत्री जी के प्रति सम्मान की विश्वास भावना बढ़ी है।

सपा ने उठाए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार में जो स्वास्थ्य सूचना प्रणाली विकसित की थी उसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार ने गोरखपुर में ही एक वर्ष की पड़ताल में 12 लाख मरीजों का ब्यौरा इक_ा किया था। भाजपा सरकार इस पर ध्यान नहीं देती है कि मर्ज क्या है और दवा किस मर्ज की है? अगर मर्ज का पता पहले से हो तो उसे रोका जा सकता है। समाजवादी सरकार ने जापानी बुखार, मलेरिया आदि के लिए पायलेट प्रोजेक्ट तैयार कराए थे। मगर भाजपा सरकार तो एकत्र आंकड़े और हर बीमारी की जानकारी को छुपा रही है। दवाओं की गुणवश्रा की भी उसे कतई फिक्र नहीं है।

Published on:
25 Sept 2018 09:09 pm
Also Read
View All