लखनऊ

मुर्गों की दावत उड़ाने आया तेंदुआ बाड़े में हुआ कैद,वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Leopard Rescue:मुर्गों की दावत उड़ाने आया एक तेंदुआ बाड़े में कैद हो गया। कैद होने के बाद भी उसने बाड़े में कई मुर्गियों का शिकार कर डाला। हालांकि वह बाड़े से बाहर नहीं निकल पाया। आखिरकार वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

less than 1 minute read
Dec 21, 2024
मुर्गियों का शिकार करने आया तेंदुआ बाड़े में कैद हो गया

Leopard Rescue:मुर्गों की दावत उड़ाने आया एक तेंदुआ बाड़े में फंस गया। ये मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के हवालबाग गांव का है। गुरुवार रात जंगल से आया एक तेंदुआ कैलाश नेगी के घर के पास बने मुर्गी बाड़े में घुस आया। तेंदुए ने बाड़े में मौजूद कई मुर्गियों को मार डाला। जब बाहर निकलने की बारी आई तो उसे रास्ता नहीं मिला। इससे तेंदुआ बाड़े में ही कैद होकर रह गया। लोगों के शोर मचाने पर वह बाड़े में ही दुबका रहा। उसकी दहाड़ सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। बाड़े में तेंदुआ फंसे होने की जानकारी मिलते ही तमाम लोग मौके पर पहुंच गए थे।

वापस जंगल छोड़ा जाएगा तेंदुआ

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र करीब छह साल होगी। तेंदुए ने लोगों के शोर के कारण गुलदार बाहर नहीं निकल पाया। गुलदार के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो एक दो दिन बाद गुलदार को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग के रेंजर मोहन राम आर्य ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की।

Published on:
21 Dec 2024 09:16 am
Also Read
View All
बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

CM योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के प्रति हिंसा जरूरी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे

‘बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी, अब असद की लाश मेरे सामने चाहिए’, सूर्या की मां की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार

हिन्दू लड़के सूर्या की हत्या पर सियासत तेज, मायावती ने जताई चिंता, डिप्टी सीएम बोले- हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा