लखनऊ

Exit Polls 2024 Fail: सारे एग्जिट पोल धराशायी, यूपी में सपा-कांग्रेस को मिला बड़ा फायदा, भाजपा का ‘बंटाधार’

Exit Polls 2024 Fail: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही Exit Polls के अनुमान में यूपी में भाजपा को भारी जीत बताई गई। हालांकि यह सारे अनुमान मंगलवार को धराशायी हो गए। यूपी में सपा-कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जबकि भाजपा के 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा धराशायी हो गया।

3 min read
Jun 04, 2024
Exit Polls 2024 Fail: सारे एग्जिट पोल धराशायी, यूपी में सपा-कांग्रेस को मिला बड़ा फायदा, भाजपा का 'बंटाधार'

Exit Polls 2024 Fail: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही Exit Polls के अनुसार यूपी में भाजपा 65 से 72 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि एग्जिट पोल के सभी अनुमान मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद धराशायी हो गए। यहां हम उन आठ एग्जिट पोल्स के आंकड़े दे रहे हैं। जिन्होंने सातवें चरण के मतदान के बाद यूपी में भाजपा को बहुमत मिलना बताया था। आठ में से एक भी एग्जिट पोल की भविष्यवाणी सच साबित नहीं हुई है। सभी एग्जिट पोल्स में समाजवादी पार्टी को 12 से 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर ही समेट दिया गया था।

चाणक्य एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) ने किया था ये दावा

चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में एनडीए को 68 सीटें और इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। जबकि अन्य पार्टियों का सूफड़ा साफ होता दिखाई दे रहा था।

Exit Poll 2024: जन की बात ने यूपी में भाजपा को दी थीं 68 से 74 सीटें

जन की बात सर्वे एजेंसी ने उत्तर प्रदेश में एनडीए को 68 से 74 सीटें, इंडिया गठबंधन को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान बताया था। यहां अकेले भाजपा के 64-70 सीटों पर जीत दर्ज करने की बात कही गई। जबकि सहयोगी दल अपना दल (S) और रालोद को 2-2 सीटें, सुभासपा को भी एक सीट मिलना बताई गई। इसके अलावा सपा को 5-11 और एक सीट कांग्रेस को दी गई थी। मंगलवार को यह अनुमान धराशायी हो गए।

Exit Poll 2024: इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स ने बीजेपी को यूपी में 69 सीटें दी थीं

इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स ने एनडीए को यूपी में 69 सीटें और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। जबकि टाइम्स नाऊ वीएमआर के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में एनडीए को 68-71 और सपा-कांग्रेस को 8-12 सीटें मिलने की बात कही गई थी।

Exit Poll 2024: रिप‌ब्लिक भारत (मैट्रिज) ने भाजपा को दी थीं 69-74 सीटें

रिप‌ब्लिक भारत (मैट्रिज) के सर्वे में यूपी की 80 सीटों में से 69 से 74 सीटें एनडीए को दी गई। जबकि इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटें दी गई। बसपा को एक भी सीट नहीं दी गई। यूपी में एनडीए का वोट शेयर 50 प्रतिशत, इंडिया गठबंधन का 39 प्रतिशत और अन्य दलों का 11 प्रतिशत बताया गया।

न्यूज 18 इंडिया के एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) में यूपी की 68-71 सीटें भाजपा के खाते में

न्यूज 18 इंडिया के एग्जिट पोल पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए को 68-71 सीटें मिलती बताई गईं। वहीं इंडिया गठबंधन को 9-12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। हालांकि इसका अनुमान भी गलत ही साबित हुआ। बीजेपी यूपी में 40 सीटों के अंदर सिमट गई। जबकि सपा-कांग्रेस 40 सीटों से ज्यादा पर जीत गई।

Exit Poll 2024: एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 65-68 सीटें मिलने का लगाया अनुमान

Axis My India: एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में एनडीए को 65-68 सीटें मिलती दिख रही थीं। जबकि इंडिया गठबंधन को 22- 25 सीटें मिलतीं बताई गई। वहीं न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को यूपी की 80 में से 67 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। जबकि इंडिया गठबंधन को 10 और अन्य के खाते में तीन सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी।

एबीपी सी वोटर के मुताबिक उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 62-66, जबकि इंडिया गठबंधन को 15 से 17 सीटें मिलने की बात कही गई। जबकि मायावती की बसपा इस बार खाता खोलते भी नजर नहीं आ रही है।

उत्तर प्रदेश में 10 से 0 पर पहुंची बसपा

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने यूपी में 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ये सीटें अंबेडकर नगर, अमरोहा, सहारनपुर, श्रावस्ती, बिजनौर, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, लालगंज, नगीना थीं। उस समय बसपा और सपा का गठबंधन था। इस बार बसपा गठबंधन से अलग है। तीन एग्जिट पोल में बसपा को यूपी में एक भी सीट नहीं दी गई है। अब अगर वास्तविक नतीजे भी ऐसे होते हैं तो बसपा 10 में से 0 पर पहुंच जाएगी। वहीं यूपी की विधानसभा में भी बसपा का एक ही विधायक है।

सपा को मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा, बीजेपी के सपने चकनाचूर

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित हो गए। वास्तविक परिणाम में बीजेपी के सपने चकनाचूर होते दिख रहे हैं। जबकि 40 से ज्यादा सीटें जीतकर सपा-कांग्रेस ने इतिहास रच दिया। इसमें सबसे ज्यादा फायदा समाजवादी पार्टी को हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में सपा को मैनपुरी, मुरादाबाद, रामपुर, आजमगढ़ और संभल सीटों पर जीत मिली थी।

Also Read
View All

अगली खबर