16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akhilesh Yadav Family: यूपी में फिर मुलायम परिवार पर दिखा जनता का भरोसा, अखिलेश यादव की रणनीति ने बदले चुनावी समीकरण

Akhilesh Yadav Family: उत्तर प्रदेश में जनता एक बार फिर मुलायम परिवार पर भरोसा जताते दिख रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में मुलायम परिवार के चार सदस्य बहुमत की ओर जाते दिख रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने पूरे परिवार को एकजुट कर लिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Jun 04, 2024

Akhilesh Yadav Family: यूपी में फिर मुलायम परिवार पर दिखा जनता का भरोसा, अखिलेश यादव की रणनीति ने बदले चुनावी समीकरण

Akhilesh Yadav Family: यूपी में फिर मुलायम परिवार पर दिखा जनता का भरोसा, अखिलेश यादव की रणनीति ने बदले चुनावी समीकरण

Akhilesh Yadav Family: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। इस बीच मुलायम परिवार के चार सदस्य भाजपा को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी में जनता ने एक बार फिर मुलायम परिवार पर भरोसा जताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे परिवार को एकजुट किया है। अखिलेश यादव ने सबसे पहले अपने चाचा और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव को अपनी पार्टी में शामिल किया। इससे सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह जागा। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा का प्रदर्शन सुधरता दिख रहा है।

Mainpuri Lok Sabha Result 2024: मैनपुरी में भाजपा पर भारी पड़ रहीं डिंपल यादव

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की यादव की बहू और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक डिंपल यादव 73370 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां डिंपल यादव को अभी तक कुल 250808 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के कद्दावर नेता जयवीर सिंह को 177438 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ेंः पूर्वांचल में बाजी मार ले जाएगी सपा? इन लोकसभा सीटों पर फहरा रहा ‘समाजवादी झंडा’

Azamgarh Lok Sabha Result 2024: आजमगढ़ में निरहुआ पर भारी पड़ रहे धर्मेंद्र यादव

यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। धर्मेंद्र यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव के बेटे हैं। यहां मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक धर्मेंद्र यादव 45491 वोटों से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को अभी तक 99791 वोट प्राप्त हो चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 54300 मत प्राप्त हुए हैं।

Kannauj Lok Sabha Seat Result 2024: कन्नौज में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बनाई अच्छी बढ़त

यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के बेटे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं। कन्नौज में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक अखिलेश यादव को 190207 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 126447 मत प्राप्त हुए हैं। 63760 वोटों से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः मतगणना के बीच यूपी में बंद हो सकती है इंटरनेट सेवा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Firozabad Lok Sabha Result 2024: फिरोजाबाद में अक्षय यादव जीत जाएंगे चुनाव?

यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के भाई रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक अक्षय यादव को 252756 मत प्राप्त हुए थे। जबकि भाजपा के विश्वदीप सिंह को 193938 मत प्राप्त हुए। अक्षय यादव 58818 मतों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां अक्षय यादव का लोकसभा चुनाव जीतना लगभग तय है।

Badaun Lok Sabha Result 2024: बदायूं में शिवपाल के बेटे आदित्य यादव की दांव पर लगी प्रतिष्ठा

यूपी की बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का टिकट काट दिया था। संघमित्रा की जगह भाजपा ने इस बार यहां से दुर्विजय सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक दुर्विजय सिंह शाक्य को 88068 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 68055 मत प्राप्त हुए। यहां भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य 20013 मतों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में यहां सपा की सीट फंसती दिखाई दे रही है।