लखनऊ

Love Jihad:नदीम ने नवीन बनकर मंदिर में रचाई शादी, भेद खुला तो दंग रह गए लोग

Love Jihad:नदीम नाम के एक मुस्लिम युवक ने नवीन बनकर मंदिर में एक हिंदू लड़की से विवाह रचा डाला। आरोपी ने 10-10 हजार रुपये में दो गवाह भी खरीदे थे। मामले का खुलासा होने से दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। आरोपी सहित गवाहों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2025, 7:17 AM IST
love jihad in dehradun
उत्तराखंड में नदीम नाम के युवक ने नवीन बनकर मंदिर में शादी रचाई

Love Jihad:नदीम नाम के एक मुस्लिम युवक ने नवीन बनकर मंदिर में एक हिंदू लड़की से विवाह रचा डाला। ये सनसनीखेज मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सामने आया है। बताया जा रहा है कि नदीम नाम के एक युवक ने नवीन बन हिंदू लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी बनवाए। युवती उसे नवीन समझकर उसकी बातों में आ गई। इसी बीच युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। युवती की शादी तय होने से उसके परिवार में खुशियों का माहौल था। तय कार्यक्रम के तहत नदीम ने मंदिर में सादगी के साथ विवाह संपन्न कराने का प्लान बनाया। उसने चंद्रबनी गौतमकुंड मंदिर युवती से शादी की। सुलक्षणा और रितिका को विवाह का गवाह भी बनाया गया। बाकायदा श्री गंगा उद्धार सेवा समिति से विवाह का प्रमाण पत्र दिया गया। उसके बाद नदीम का भेद खुला तो हर कोई दंग रह गया। मामले को लेकर हिन्दू रक्षा दल ने आक्रोश जताया। विवाद की स्थिति बनते देख पटेलनगर कोतवाली में आरोपी नवीन उर्फ नदीम, सुलक्षणा और रीतिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

चार बच्चों का पिता है नदीम

नदीम ने मंदिर में हिंदू युवती से धोखे से शादी की। हिंदूवादी संगठनों के आक्रोश के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि नदीम पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। उसने हिंदू युवती से धोखे से शादी की। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश प्रभारी भंवर सिंह पुंडीर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि नदीम ने खुद को नवीन दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेज बनाए। रीतिका ने पहचान छिपाकर की गई इस शादी में गवाह बनने के लिए दस हजार रुपये लिए।

Updated on:
21 Mar 2025, 7:17 AM IST
Published on: