लखनऊ

LPG New Rate: होली से पहले खरीदें सस्ता LPG सिलेंडर, जानें क्या है नया रेट

LPG gas cylinder new rate: तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को एलपीजी(LPG) सिलेंडर के नए रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। बताते चलें पिछले लंबे समय से एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले दिनों कंपनियों ने एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के रेट में गिरावट की थी। लेकिन एलपीजी घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2 min read
Mar 15, 2022
lpg_2.jpg

LPG gas cylinder new rate: एलपीजी(LPG) का वितरण करने वाली कंपनियां प्रतिदिन गैस के नए रेट का निर्धारण करती है। पिछले लंबे समय से एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, बीते दिनों कंपनी की ओर से ग्राहकों की सुविधा के लिए कम्पोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

LPG gas cylinder new rate: तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को एलपीजी(LPG) सिलेंडर के नए रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। बताते चलें पिछले लंबे समय से एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले दिनों कंपनियों ने एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के रेट में गिरावट की थी। लेकिन एलपीजी घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

होली पर खरीदें सस्ता सिलेंडर

गैस कंपनियों की ओर से उपलब्ध कराई गई इस सुविधा के तहत ग्राहक अब होली के मौके पर मात्र 634 रुपये खर्च करके एलपीजी कम्पोजिट गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। यह गैस सिलेंडर परंपरागत तरीके से मिल रहे एलपीजी गैस सिलेंडर से काफी बेहतर व सुविधाजनक होता है। यह गैस सिलेंडर वजन में हल्का होता है और इसमें एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी होने की संभावनाएं नहीं होती।

कम्पोजिट सिलेंडर में कम होती है गैस

एलपीजी कम अपोजिट गैस सिलेंडर ग्राहक को सस्ता भी मिलता है। यह गैस सिलेंडर मात्र 634 रुपये में मिल जाता है। जबकि, परंपरागत तरीके से आने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 1000 रुपये के आसपास है। हालांकि, कम अपोजिट गैस सिलेंडर में गैस कम होती है। कम्पोजिट गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस होती है। ऐसे में जिन लोगों के पास बजट की समस्या रहती है व होली के मौके पर कम अपोजिट गैस सिलेंडर खरीद कर होली का त्यौहार मना सकते हैं।

Updated on:
16 Mar 2022 10:33 am
Published on:
15 Mar 2022 04:48 pm