Lucknow Airport Fog impact: लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी, आईये देखते हैं कौन कौन सी फ्लाइट हुई लेट।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-2108) और दम्माम से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई-098) रद्द कर दी गईं। इसके अतिरिक्त, लखनऊ आने-जाने वाली कई उड़ानें 1 घंटे से लेकर 5:30 घंटे तक विलंबित हुईं। इससे यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
घंटों इंतजार और उड़ानों की रद्दीकरण से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ ने एयरलाइंस से समय पर सूचना न मिलने की शिकायत की।
लखनऊ के अलावा अन्य शहरों में भी कोहरे के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का कोहरा छाए रहने की संभावना है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को उड़ान का स्टेटस जांचने और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है।