लखनऊ

तू उसको ही क्यों छल रहा है, जो तेरी थाली भरता है? : अखिलेश यादव

यूपी के किसानों की हालात से भाव विहवल होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकारों पर कविता के माध्यम से किए तीखे वार
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2021, 11:48 AM IST
तू उसको ही क्यों छल रहा है, जो तेरी थाली भरता है? : अखिलेश यादव
तू उसको ही क्यों छल रहा है, जो तेरी थाली भरता है? : अखिलेश यादव

लखनऊ. यूपी के किसानों की हालात से भाव विहवल होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकारों पर कविता के माध्यम से तीखे वार किए। अखिलेश यादव ने कहाकि, तू उसको ही क्यों छल रहा है... जो तेरी थाली भरता है?

केंद्र सरकार और किसान आंदोलन के नेताओं के बीच आज आठवीं बार वार्ता है। चमकते और गरजते बादलों और बारिशों के बीच आंदोलन कर रहे किसानों के हाल को देखकर समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर पर सोमवार को लिखा कि, सत्ताधारी से पूछे किसान तू क्यों इतना लालच करता है। तू उसको ही क्यों छल रहा है... जो तेरी थाली भरता है?

इससे पूर्व रविवार को भी अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था, कहाकि, भाजपा सरकार निरर्थक बहसबाजी में देश को न उलझाए और सामने आकर किसान आंदोलन में लगातार बढ़ती किसानों की मृत्यु व आत्महत्या पर सार्थक बहस करे। साथ ही आज मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में मरने वाले उन लोगों की भी ज़िम्मेदारी ले जो भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी निर्माण की भेंट चढ़ गए हैं।

Published on: