31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने उच्चतम स्तर से 2790 रुपए सस्ता है सोना, जानें आज के भाव व निवेश का सही समय

सोने का भाव (Gold Rates) लंबी अवधि में 65000 से 67000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 Jan 2021, 9:24 PM IST

Gold Price Today: सोने में 1200 रुपए की तेजी, चांदी 1000 रुपए चढ़ी

Gold Price Today: सोने में 1200 रुपए की तेजी, चांदी 1000 रुपए चढ़ी

लखनऊ. साल 2021 की शुरुआत से ही सोने (Gold) की चमक बढ़ने लगी है। शेयर व कमॉडिटी विश्लेषक वेबसाइट Good Returns के अनुसार, एक जनवरी को लखनऊ में 24 कैरेट सोने के भाव की शुरुआत 53,310 रुपए प्रति 10 ग्राम से हुई थी, जो चार दिनों में बढ़कर आज (मंगलवार को) 54,700 रुपए हो गई है। बीते वर्ष अपने उच्चतम स्तर (57,490 प्रति 10 ग्राम) पर पहुंचने के बाद सोना वर्तमान में 2790 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता है। विशेषज्ञों की मानें, तो इस वर्ष भी सोने में निवेश लंबे समय में फायदा देगा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोना 65,000-67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का आंकड़ा छू सकता हैं।

अगस्त में सबसे उच्चतम स्तर पर गया था सोना-
कोरोना के कारण दुनिया में आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते सोने के भाव में काफी उछाल आया था। गोल्ड को लेकर 2020 की शुरुआत 39,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से हुई थी, जो बढ़ते-बढ़ते अगस्त माह में सबसे उच्चतम स्तर यानी 57,490 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- अब पेट्रोल खरीदने पर मिलेगा पैसा, यह है तरीका

67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता सोना-

बता दें कि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार सोने का भाव लंबी अवधि में 65000 से 67000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। अन्य brokerage houses ने भी इस वर्ष के लिए सोने के भाव को लेकर अनुमान जताया है। Paradise Commodity ने 66000, Global Commodity ने 65000, Tradebulls Securities, Motilal Oswal, Axix Securities, Kedia Commodity, Choice Broking ने 62000 रुपए, तो Religare Broking ने 60500 रुपए प्रति 10 ग्राम की संभावना जताई है।

इस दर में कर सकते हैं निवेश-
कई ब्रोक्रेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए एक दर सेट किया है, जिससे निवेशकों को फायदा पहुंच सकता है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि सोने का भाव करीब 49,700 रुपए प्रति दस ग्राम आने पर इसमें निवेश कर मीडियम टर्म में 60,000 रुपए तक का टारगेट सेट कर सकते हैं। निर्मल बांग का मानना है कि 49,900 रुपए की दर पर इसमें निवेश कर मीडियम टर्म में अच्छा गेन कमा सकते हैं, प्रथ्वी फिनमार्ट का कहना है कि 48500 पर निवेश करें और 56000 को टारगेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 'सती का बुर्ज' इमारत में छुपा है बेशकीमती खजाने का रहस्य

सुरक्षित निवेश है सोना-

सोने का भाव भले ही गिर रहे हो, लेकिन सुरक्षित निवेश के लिहाज से यह निवेशकों की पहली पसंद है। आर्थिक स्थिति खराब होने की स्थिति में शेयर बाजार हिचकोले खाता, प्रापर्टी के दाम धराशाई हो जाते हैं, बैंकों से भी अच्छे रिटर्न नहीं मिलते हैं। तब निवेशकों का पूरा ध्यान सोने पर टिक जाता है। ऐसी स्थिति में दुनिया के सभी देश अपने गोल्ड रिजर्व को मजबूत करते हैं, क्योंकि अधिकतर सौदे वे सोने में ही करते हैं। वहीं यह ट्रेंड देखा गया है कि ग्लोबल इकोनॉमी सुधरती है तो शेयर बाजार मजबूत होता है और सोना कमजोर होता है।

बीते महीने में दर्ज सोने के भाव-

जुलाई- 54,390

अगस्त- 57,490

सितंबर- 52,970

अक्टूबर- 52,290

नवंबर - 51,100