लखनऊ

उप्र के गाँव-गाँव तक कोरोना का फैलना बहुत चिंताजनक : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav CM Yogi Attack - गांव में कोरोना संक्रमण की सूचना पर चिंता जताते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव यूपी में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 May 2021, 5:11 PM IST
उप्र के गाँव-गाँव तक कोरोना का फैलना बहुत चिंताजनक : अखिलेश यादव
उप्र के गाँव-गाँव तक कोरोना का फैलना बहुत चिंताजनक : अखिलेश यादव

लखनऊ. Akhilesh Yadav CM Yogi Attack यूपी में कोरोना वायरस की स्थिति बेहद भयावह होती जा रही है। आज से पांच दिन तक यूपी सरकार गांवों में कोरोना वायरस पाजिटिव को ढूंढ़ने का अभियान चला रही है। गांव में कोरोना संक्रमण की सूचना पर चिंता जताते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव यूपी में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि, उप्र के गाँव-गाँव तक कोरोना का फैलना बहुत चिंताजनक है। गाँव-तहसील में जब बुख़ार की दवाइयों तक की भारी कमी-क़िल्लत है तो ऑक्सीजन, बेड या वैक्सीन की क्या उम्मीद की जाए।

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने ट्विट से सीएम योगी को आइना दिखाते हुए लिखा कि, उप्र के गाँव-गाँव तक कोरोना का फैलना बहुत चिंताजनक है। गाँव-तहसील में जब बुख़ार की दवाइयों तक की भारी कमी-क़िल्लत है तो ऑक्सीजन, बेड या वैक्सीन की क्या उम्मीद की जाए। भाजपा सरकार का ये झूठ कि ‘उप्र में कोरोना न के बराबर है’, ग्रामीण इलाक़ों में बेहद जानलेवा साबित हो रहा है।

गांव में कोरोना संक्रमण जाच :- कोरोना वायरस धीरे-धीरे यूपी के गांवों में भी सक्रिय हो रहा है। गांवों में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार पांच दिन का एक अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान यूपी के सभी 97 हजार राजस्व गांवों में 4 मई से 8 मई के बीच चलाया गया है। इस अभियान के तहत गांवों में कोविड टेस्टिंग की जाएगी। और कोरोना वायरस संदिग्धों की पहचान की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति में लक्षण मिले तो उन्हेंं दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जरूरी सुविधाओं से युक्त कम से कम 10 बेड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Published on: