लखनऊ

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, वाह..गलती से दूसरे वार्ड के वोट गिन लिए, घोर कलियुग

Akhilesh Yadav CM Yogi comment - पंचायत चुनाव परिणाम में अफसरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई - जब गलती पर ध्यान गया तो अफसरों ने उसे दुरुस्त किया।- भाजपा सरकार से जनता कह रही है कर लो जितनी गलती करनी है पर अब 2022 में हम गलती नहीं करेंगे : अखिलेश यादव
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2021, 11:53 AM IST
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, वाह..गलती से दूसरे वार्ड के वोट गिन लिए, घोर कलियुग
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, वाह..गलती से दूसरे वार्ड के वोट गिन लिए, घोर कलियुग

लखनऊ. Akhilesh Yadav CM Yogi comment : यूपी ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम 2021 में अफसरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जब गलती पर ध्यान गया तो अफसरों ने उसे दुरुस्त किया। और दोबारा मतगणना में जीता उम्मीदवार हार गया और हारा जीता गया। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहाकि, गलती से दूसरे वार्ड के वोट गिन लिए गये थे. घोर कलियुग है।

हतप्रभ समाजवादी पार्टी सुप्रीमो :- योगी सरकार की लापरवाही पर हतप्रभ समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने ट्विट में योगी सरकार और भाजपा को आइना दिखते हुए लिखा कि, जैसा शासन, वैसा प्रशासन! उप्र के अमेठी में प्रशासन द्वारा कुछ दिनों बाद चुनाव परिणाम ये कहते हुए बदल दिया गया कि गलती से दूसरे वार्ड के वोट गिन लिए गये थे. घोर कलियुग है। भाजपा सरकार से जनता कह रही है कर लो जितनी गलती करनी है पर अब 2022 में हम गलती नहीं करेंगे।

मतगणना में बड़ी लापरवाही Amethi vote counting mistake :- जानिए मामला क्या है। अमेठी में पंचायत चुनाव मतगणना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मतगणना में उन बूथों को भी शामिल कर लिया गया जो उस वार्ड में हैं ही नहीं। दोबारा गिनती हुई तो छठवें दिन नया चुनाव परिणाम घोषित किया गया। मामला वार्ड-28 का है। शनिवार को प्रशासन ने वार्ड नंबर 28 से कृष्णा चौरसिया पत्नी घनश्याम चौरसिया को जिला पंचायत सदस्य के पद की जीत का प्रमाण पत्र जारी किया। वे 228 वोटों से जीतकर जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। इससे पहले प्रशासन ने नीलम यादव को विजयी घोषित किया था। उन्हें 4 मई को प्रमाण पत्र दिया गया था।

Published on: