Akhilesh Yadav CM Yogi Request : ए हुक्मरान झूठ सियासत के लिए बोलो तो माफ़ कर भी सकती है जनता : अखिलेश यादव
लखनऊ. Akhilesh Yadav CM Yogi Request : यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण बुरी तरह फैल चुका है। रोजाना संक्रमितों की संख्या रिकार्ड बना रही है। दव और आक्सीजन की कमी से परेशान जनता की हालात को देखकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम से गुहार लगाते हुए कहाकि, भाजपा सरकार ऑक्सीजन (Give oxygen BJP) दो!
यूपी में कोरोना की बदहाल हालात पर अपनी चिंता जताते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्विट करते हुए लिखा कि, ए हुक्मरान झूठ सियासत के लिए बोलो तो माफ़ कर भी सकती है जनता, लेकिन ये किसी की ज़िंदगी का सवाल है, तू ख़ुद दिल पर हाथ रखकर बता, क्या इस पर कोई झूठ है बनता! भाजपा सरकार ऑक्सीजन दो!
उत्तर प्रदेश में 32993 नए मरीज मिले :- उत्तर प्रदेश में 32993 नए मरीज मिले हैं जबकि 30398 डिस्चार्ज हुए हैं। मंगलवार को 265 लोगों की मौत हो गई। अब 306458 एक्टिव केस हैं। प्रदेशभर में अब तक 4 करोड़ एक लाख 41 हजार तीन सौ 54 लोगों की जांच की जा चुकी है।