5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ डीएम का काम संभाला, रोशन जैकब अब लखनऊ की प्रभारी अधिकारी नियुक्त

Roshan Jacob Lucknow Officer-in-charge : - स्वस्थ होने के बाद अभिषेक प्रकाश ने आज लखनऊ डीएम की जिम्मेदारी को संभालk- डा रोशन जैकब के काम] जिसने जनता के साथ बड़े अफसरों को प्रभावित किया- रोशन जैकब लखनऊ कh प्रभारी अधिकारी नामित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 Apr 2021, 9:12 PM IST

अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ डीएम का काम संभाला, रोशन जैकब अब लखनऊ की प्रभारी अधिकारी नियुक्त

अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ डीएम का काम संभाला, रोशन जैकब अब लखनऊ की प्रभारी अधिकारी नियुक्त

लखनऊ. स्वस्थ होने के बाद अभिषेक प्रकाश (DM Abhishek Prakash)ने आज लखनऊ डीएम की जिम्मेदारी को संभाल लिया है। अभिषेक प्रकाश के बीमार होने पर लखनऊ डीएम की जिम्मेदारी संभालने वाली रोशन जैकब (Roshan Jacob) को लखनऊ का प्रभारी अधिकारी नामित किया है। अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंहल (Additional Chief Secretary (Personnel) Mukul Singhal) ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। वैसे तो डा रोशन जैकब के पास सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग व निदेशक भूतत्व खनिकर्म (Mining Department Secretary ) की जिम्मेदारी है।

कोरोना का बढ़ता प्रकोप, 15 मई तक यूपी में मुश्किल भरे दिन, संक्रमण बढ़ा तो हर रोज पड़ेगी 1538 वेंटिलेटर्स की जरूरत

जैकब लखनऊ की प्रभारी अधिकारी :- अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंहल के आदेश में कहा गया है कि लखनऊ में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इसके रोकथाम, इससे बचाव व इसके उपचार की व्यवस्था के अनुश्रवण व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए डा रोशन जैकब को लखनऊ का प्रभारी अधिकारी नामित किया जाता है। वह सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व इससे बचाव के लिए समुचित दिशा-निर्देश जिला प्रशासन को देंगी।

सख्त निर्देश जारी :- जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन की सभी इकाइयां, चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी, पुलिस विभाग के सभी अधिकारी आदि डा रोशन जैकब (Roshan Jacob Lucknow Officer-in-charge) को उनके कर्तव्यों, दायित्वों के निर्वहन में अपना पूरा सहयोग देंगी। डा. जैकब का संक्रमण रोकथाम का फार्मूला लखनऊ के लिए काफी कारगर साबित होने के बाद उन्हें लखनऊ का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

डा रोशन जैकब के काम जिसने जनता के साथ बड़े अफसरों को प्रभावित किया।

संक्रमित लोगों के भर्ती व इलाज का समाधान।
मरीज भर्ती में सीएमओ पर्ची की व्यवस्था खत्म कराई।
प्राइवेट पैथोलॉजी से जांच में मुश्किलों को दूर कराया।
शुल्क तय, निजी चिकित्सालयों में 90 प्रतिशत बेड पर सीधी भर्ती
जीवन रक्षक दवाओं व ऑक्सीजन की कालाबजारी पर कड़ी कार्रवाई।