
लखनऊ. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का गुरुवार को जन्मदिन था। अखिलेश यादव के जन्मदिन के साथ-साथ नेशनल डॉक्टर्स डे (national doctors day) भी आज था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहाकि, ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए। कोरोनाकाल में जबकि भाजपा सरकार बुरी तरह नाकाम है, डॉक्टरों ने ही आगे आकर मोर्चा संभाला है, उन्हें चतुर्दिक सुरक्षा देना सरकार का दायित्व है, डॉक्टर जीवन की आशा का दूसरा नाम होता है।'
अपने एक दूसरे ट्विट में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ताना मारते हुए कहाकि, उप्र में उपमुख्यमंत्री के आवास के बाहर ‘69000 शिक्षक भर्ती’ के अभ्यर्थियों के ख़िलाफ़ पुलिस की कार्रवाई अति निंदनीय है। जीवन के सबक याद करानेवाले शिक्षक भाजपा सरकार द्वारा किया गया ये अपमान व उत्पीड़न कभी नहीं भूलेंगे। क्या यही है ‘विश्व गुरु’ बनने की राह।
यूपी में शिक्षक भर्ती के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बुधवार प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को वहां से खदेड़ा दिया।