19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की राह पर न चले भाजपा नहीं तो दुर्दशा तय : मायावती

- युवा पकौड़े बेचने व मजदूरी को मजबूर, स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण : मायावती
less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस की राह पर न चले भाजपा नहीं तो दुर्दशा तय : मायावती

कांग्रेस की राह पर न चले भाजपा नहीं तो दुर्दशा तय : मायावती

लखनऊ. Mayawati's advice यूपी में शिक्षक भर्ती के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बुधवार प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को वहां से खदेड़ा दिया। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भाजपा की राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, यूपी व पूरे देशभर में करोड़ों युवा व शिक्षित बेरोजगार लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने व अपने जीवनयापन के लिए मजदूरी आदि करने को भी मजबूर हैं तथा उनके मां-बाप व परिवार जो यह सब देख रहे हैं उनकी व्यथा को समझा जा सकता है, जो यह दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व अति-चिन्ताजनक।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, जाने क्या कहा

युवाओं संग दोनों पार्टियां कर रहीं है अन्याय :- भाजपा और कांग्रेस दोनों पर्टियों को युवाओं के साथ अन्याय करने के लिए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को अपने ट्विट के जरिए आईना दिखाते हुए कहाकि, बीएसपी देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केन्द्र में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है जिसने लम्बे अरसे तक यहां एकछत्र राज किया व अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर कांग्रेस केन्द यूपी व काफी राज्यों की भी सत्ता से बाहर हो गई।

अगर नहीं मानी तो भाजपा की दुर्दशा तय :- भाजपा को समझाते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने अगले ट्विट में कहाकि, यदि बीजेपी भी, कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर ही चलती रही तो फिर इस पार्टी की भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है, जिसपर बीजेपी को गम्भीरता से जरूर सोचना चाहिये क्योंकि इनकी ऐसी नीति व कार्यकलापों से न तो जनकल्याण और न ही देश की आत्मनिर्भरता संभव हो पा रही है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग