19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘BJP और ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू’, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत बोले, नेहरू-गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं

लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और ओवैसी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी का अपमान करने वालों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। राजपूत ने आरोप लगाया कि जो लोग गांधी-नेहरू में विश्वास नहीं करते, वे गोडसे में विश्वास करते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 19, 2026

Surendra Rajput

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (ANI Photo)

लखनऊ में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जो लोग महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को अपना नेता नहीं मानते, उन्हें वह देशभक्त नहीं मानते और न ही इस देश का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग सुबह-शाम कांग्रेस और INDIA गठबंधन को धमकाते हैं, लेकिन शाम को समझौते की गुहार लगाने आ जाते हैं। राजपूत ने कहा कि नेहरू-गांधी का अपमान करने वालों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। ओवैसी को सीधे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो नेहरू और गांधी में विश्वास नहीं करते, वे गोडसे में विश्वास करते हैं। उन्होंने दावा किया कि अब यह साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

खबर अपडेट हो रही है