
लखनऊ. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई गांव में हुआ था। इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन के जरिए अखिलेश यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी।
सुदीर्घ जीवन की कामना : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने ट्विट में कहाकि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
कौन है अखिलेश यादव :- अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे है। सैफई में 1 जुलाई 1973 अखिलेश का जन्म हुआ था। अखिलेश यादव की मां का नाम मालती देवी है। अखिलेश वर्ष 2000 में कन्नौज से उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वर्ष 2004 और वर्ष 2009 में भी अखिलेश यादव सांसद बने। वर्ष 2012 में सपा ने यूवी विधानसभा चुनाव में 225 सीट जीती। और अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बन गए।
सोशल मीडिया कर रहा ट्रेंड :- सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव का जन्मदिन बेहद जोर शोर के साथ मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर आज #HappyBirthDayAkhileshYadav ट्रेंड कर रहा है।
जीवन की आशा का दूसरा नाम डॉक्टर : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव अपने जन्मदिन पर भी भाजपा पर हमला करने से नहीं चूके। आज नेशनल डॉक्टर्स डे है। अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'कोरोनाकाल में जबकि भाजपा सरकार बुरी तरह नाकाम है, डॉक्टरों ने ही आगे आकर मोर्चा संभाला है, उन्हें चतुर्दिक सुरक्षा देना सरकार का दायित्व है, डॉक्टर जीवन की आशा का दूसरा नाम होता है।'
Updated on:
01 Jul 2021 02:03 pm
Published on:
01 Jul 2021 02:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
