लखनऊ

लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ता उत्साहित किया जमकर स्वागत

- कोरोना पर प्रियंका का यूपी सरकार पर हमला- पीएम मोदी के सर्टिफिकेट से नहीं छिप सकती सच्चाई

2 min read
Jul 16, 2021
लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ता उत्साहित किया जमकर स्वागत

लखनऊ. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी करीब 18 माह बाद शुक्रवार दोपहर राजधानी लखनऊ पहुंचीं। अमौसी एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। करीब 15 किलोमीटर का फासला झंडे बैनर होर्डिंग से पटा हुआ था। लखनऊ पहुंचते प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा। कहाकि, प्रधानमंत्री के प्रमाणपत्र से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती है।

कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'मोदी जी के सर्टिफिकेट से उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदी जी, योगी जी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे।

यूपी की जनता की टटोलेंगी नब्ज :- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को बस आठ माह बचे हैं। सभी दल चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा इसकी एक कड़ी है। गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस में प्रियंका गांधी तीन दिन रहेंगी। इस दौरान पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं बात कर यूपी की जनता की नब्ज टटोलेंगी।

कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित :- प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर आ गई है। अपनी चुनावी रणनीति के तहत प्रियंका ने अब तक सौ उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा कर उन्हें अपने क्षेत्र में प्रचार करने की हरी झंडी दिखा दी है। बाकी के लिए कांग्रेस का एक पैनल काम कर रहा है। अक्तूबर तक उन सब के नामों को भी फाइनल कर दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर होंगी बैठकें :- प्रदेश कांग्रेस के मीडिया व कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी दफ्तर पहुंचने पर प्रियंका प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारियों तथा जिला और शहर अध्यक्षों के अलावा विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी।

Published on:
16 Jul 2021 03:19 pm
Also Read
View All