मुसलमानों को किए सचेत :- जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाहनवाज आलम ने कहाकि, आजम खान को अस्वस्थ अवस्था में पुनः सीतापुर जेल में भेज देना मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध है। क्यों अखिलेश यादव, आजम खान के मामलों में चुप्पी साध कर भाजपा का साथ देने का काम कर रहे हैं। जिस आजम खान ने अपनी पूरी ज़िंदगी सपा को दे दी आज उसी के मुख्यालय पर बकरीद के अवसर पर लगे होर्डिंग्स से भी उनका फोटो गायब होना मुसलमानों का अपमान है। मुसलमानों को सचेत करते हुए कहाकि, अखिलेश यादव आजम जब आजम खान के नहीं हुए तो वो आम मुसलमानों के क्या होंगे।