लखनऊ

मजदूर की पत्नी गीता बनी ब्लॉक प्रमुख, सभी हैं हैरान

- यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव 2021 में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। कुछ किस्मत कुछ संयोग से एक मजदूर की पत्नी गीता देवी ब्लाक प्रमुख चुन ली गई है।

less than 1 minute read
Jul 12, 2021
मजदूर की पत्नी गीता बनी ब्लॉक प्रमुख, सभी हैं हैरान

लखनऊ. Bahraich block pramukh यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव 2021 में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। कुछ किस्मत कुछ संयोग से एक मजदूर की पत्नी गीता देवी ब्लाक प्रमुख चुन ली गई है। इस सूचना के बाद इलाके लोग हैरान हैं और उसके व्यवहार और विनम्रता की लोगों ने जमकर तारीफ की। और गीता इलाके लिए एक मिसाल भी बन गई है।

बहराइच जिले में लोकतंत्र की एक अलग बयार बहीं। बेलवा पदुम गांव के अनुसूचित जाति के पवन कुमार मनरेगा में मजदूरी करते हैं। थोड़ी सी खेती हैं। उनकी पत्नी पयागपुर ब्लाक से इंटर तक शिक्षित गीता देवी (40 वर्ष) पहली बार बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई हैं। गीता देवी का ब्लाक प्रमुख बनाना एक मुश्किल काम था। पर संयोग ऐसा बना कि, बेलवा पदुम कमाल सतरही सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हो गई। फिर क्या था भाजपा ने गीता देवी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। एक और उम्मीदवार मैदान में थीं, पर उनके हटने के बाद गीता देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन ली गईं।

भाजपा 648 सीट पर विजयी :- यूपी की 825 ब्लॉकों में से भाजपा को 648 सीट मिली हैं जबकि समाजवादी पार्टी ने 98 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Published on:
12 Jul 2021 05:56 pm
Also Read
View All