block Pramukha Chunav result update - भारतीय जनता पार्टी में लखनऊ की आठ ब्लाक प्रमुख सीट पर आज हुए मतदान में सात पर जीत दर्ज की है।
लखनऊ. Lucknow Block Pramukha Chunav result भारतीय जनता पार्टी में लखनऊ की आठ ब्लाक प्रमुख सीट पर आज हुए मतदान में सात पर जीत दर्ज की है। लखनऊ में भाजपा ने चिनहट को छोड़कर अन्य सात ब्लाक प्रमुख सीट पर जीत दर्ज की है। चिनहट में निर्दलीय उम्मीदवार ऊषा यादव ने बाजी मारी। बाकी सात सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। लखनऊ मे पहली बार समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुला है। समाजवादी पार्टी के पास आठ में से छह सीट थी। समाजवादी पार्टी पहली बार आठ में से एक भी सीट नही जीत सकी।
यूपी में 825 ब्लाक प्रमुखों को चुनाव के माध्यम से चुना जाएगा। नामांकन वापसी के बाद 349 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें भाजपा के करीब 334 ब्लाक प्रमुख शामिल हैं। उसके बाद शेष 476 ब्लाक प्रमुख पद के लिए आज तीन बजे तक वोटिंग हुई। उसके तत्काल बाद मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख पद के नतीजे आने शुरू हो गए है। जिन सीटों पर ब्लाक प्रमुख पद के नतीजों का ऐलान हुआ है वहां पर विजयी प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
लखनऊ में 7 सीटें भाजपा ने जीती, एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने विजय दर्ज
1- बीकेटी भाजपा ऊषा सिंह
2- काकोरी भाजपा नीतू यादव
3- माल भाजपा रामदेवी
4- मलिहाबाद भाजपा निर्मल वर्मा
5- गोसाईंगंज भाजपा विनय वर्मा
6- सरोजनी नगर भाजपा सुनील कुमार
7- मोहनलालगंज भाजपा ओम प्रकाश शुक्ला
8- चिनहट निर्दलीय प्रत्याशी उषा यादव