बागी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन :- 9 जुलाई की रात शक्तिपीठ देवीपाटन महंत योगी मिथिलेशनाथ की अध्यक्षता में जिले के चारों भाजपा विधायक पलटूराम, राम प्रताप वर्मा, शैलेश कुमार सिंह शैलू, कैलाश नाथ शुक्ल, बीजेपी जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया, पूर्व जिलाअध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ बैठक की। बैठक में दोनों प्रत्याशियों को बुलाकर गहनता से चर्चा की। आखिरकार पार्टी नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी से अपना वापस लेने व बागी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए राजी कर लिया गया। इसी के साथ इस सीट पर भी प्रवीण सिंह विक्की की पत्नी स्वामिता सिंह के निर्विरोध चुने जाने के जोर आजमाइश शुरू हो गयी है।