शनिवार सुबह 11 बजे मतदान :- राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि, नामांकन वापसी के बाद 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लाक प्रमुख) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 1,174 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।