लखनऊ. Block Pramukh Election Violence यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव नामांकन में लखीमपुर खीरी में महिला संग हुई बदसलूकी पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। इस चुनाव में भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा सबने देख लिया है। अब जनता इसका हिसाब करेगी। अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि, 15 जुलाई को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सपा विरोध में प्रदर्शन करेगी।