8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव : पप्पू यादव का अखिलेश यादव पर हमला कहा, बाबू आप से न हो पाएगा

- जन अधिकार पार्टी मुखिया पप्पू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर कसा व्यंग्य
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 9 Jul 2021, 5:49 PM IST

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव : पप्पू यादव का अखिलेश यादव पर हमला कहा, बाबू आप से न हो पाएगा

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव : पप्पू यादव का अखिलेश यादव पर हमला कहा, बाबू आप से न हो पाएगा

लखनऊ. यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कई जिलों में हिंसा, पथराव, बमबाजी और फायरिंग हुई। लखीमपुरखीरी में नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी रीतू सिंह के साथ भाजपा समर्थकों ने बदतमीजी की। इस पर जन अधिकार पार्टी मुखिया पप्पू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर व्यंग्य कसते हुए कहाकि, अखिलेश बाबू आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष।

कारसेवकों के नाम पर बनेंगी सड़कें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में यूपी में हुई हिंसा को लेकर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहाकि, 'बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष। इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो बीजेपी वालों की गुंडई और ढोंगी के दुशासन का होश ठिकाने लगा देता। एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो। जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा। फिर दिखाता हूं।

ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग सपा शासन की कराता है यादें ताजा : मायावती

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा ने अपना विकराल रुप धारण कर लिया है। भाजपा कार्यकर्ता जीत के लिए बेलगाम और अंकुशविहीन हो गए हैं। इस पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहाकि, यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान भी सत्ता व धनबल का घोर दुरुपयोग व हिंसा आदि जो हो रही है वह सपा शासन की ऐसी अनेकों यादें ताजा कराता है। इसीलिए बीएसपी ने इन दोनों अप्रत्यक्ष चुनावों को नहीं लड़ने का फैसला लिया।