8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारसेवकों के नाम पर बनेंगी सड़कें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

- डिप्टी सीएम मौर्या का ऐलान-फोटो भी लगेंगी, शहीद का दर्जा मिलेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 9 Jul 2021, 4:49 PM IST

कारसेवकों के नाम पर बनेंगी सड़कें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

कारसेवकों के नाम पर बनेंगी सड़कें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. Deputy CM Keshav Maurya announced यूपी सरकार राम जन्मभूमि आंदोलन में जान गंवाने वाले बलिदानी रामभक्त कारसेवकों के घर तक सड़क बनवाएगी। साथ ही इन रामभक्तों की नाम के साथ फोटो लगाई जाएगी। और सरकार इन सभी को शहीद का दर्जा देगी। इन सड़कों को कारसेवक मार्ग से जाना जाएगा। इसके साथ ही यूपी सरकार तमाम लोगों को सम्मान देने के लिए उनके नाम से सड़क बनवा रही है। इनमें शहीद सैनिक, पुलिस, यूपी के खिलाड़ी, टॉपर छात्र-छात्राओं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हर्बल मार्ग बनवाए जाएंगे जो यूपी को सेहतमंद बनाएंगे।

अश्लीलता परोसने वाली भोजपुरी फिल्मों को अब नहीं मिलेगा अनुदान

राम भक्त कारसेवक मार्ग होगा नाम :- डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अवध विश्वविद्यालय में ऐलान किया कि, जो बलिदानी रामभक्त हैं (चाहे वो 30 अक्टूबर, 1990 हो या नवंबर, 1990) उनके घर तक सड़क को राम भक्त कारसेवक मार्ग के नाम से बनाया जाएगा। उनका नाम भी लिखा जाएगा और फोटो भी लगाया जाएगा। 31 साल पूर्व 30 अक्टूबर, 1990 को जब कारसेवक अयोध्या में विवादित ढांचे की तरफ बढ़ रहे थे तब तत्कालीन यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गोली चलाने का आदेश दे दिया। इसमें कई कारसेवकों की मौत हो गई थी।

सैनिक-पुलिस जवान को भी मिलेगा सम्मान :- इसके अतिरिक्त डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहाकि, देश की सीमा की रक्षा करते सैनिक व आंतरिक सुरक्षा को संभालने वाली पुलिस के जवान अगर शहीद हो जाते हैं तो उनके घर तक जाने के लिए सड़क बनवाई जाएगी। इस सड़क का नाम जय हिंद वीर पथ रखा जाएगा।

खिलाड़ी और टॉपर के नाम पर सड़क :- डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने बताया कि, साथ ही यूपी व देश में प्रतिष्ठा स्थापित करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर मेजर ध्यानचंद्र विजय पथ के नाम से खिलाड़ियों के घर तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व में प्रदेश के टॉपरों की योजना में संशोधन करते हुए मेधावियों के घरों व स्कूलों तक सड़कों का निर्माण डॉ. एपीजे अबुल कलाम गौरव पथ के नाम पर होगा। सड़कों के नामकरण में मेधावियों के फोटो भी चस्पा की जाएगी।

हर्बल मार्ग दुरुस्त करेगा यूपी की सेहत :- डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने बताया कि, कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर जिले में पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए हर्बल मार्ग बनाए हैं। यह हर्बल मार्ग या पार्क लोक निर्माण विभाग की खाली पड़ी भूमि पर बनाए गए हैं।