फिल्म विकास परिषद अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर भेंट कर, फिल्म सिटी स्थापना प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही सीएम योगी को भोजपुरी फिल्मों और गानों में बढ़ रही अश्लीलता के बारे में बताया। कहा, हमारी संस्कृति और समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है,इसे रोकने की सख्त जरूरत है। इस पर सीएम योगी ने कहाकि, ऐसी फिल्में और गाने जो अश्लीलता को बढ़ावा देती हैं, उन फिल्मों को अनुदान देने पर तत्काल रोक लगा दी जाए।